![]() |
| बिलासपुर के श्रीराम केयर हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। |
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नेहरू नगर स्थित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद विवाद खड़ा हो गया। रविवार को हुई इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और डॉक्टरों व अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों से इनकार किया है। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मृत महिला की पहचान सुखम बाई साहू के रूप में हुई है। वह मस्तूरी क्षेत्र के ठाकुरदेवा की रहने वाली थीं। परिजनों के मुताबिक, सुखम बाई के कान में दर्द होने पर उन्हें इलाज के लिए श्रीराम केयर हॉस्पिटल लाया गया था। यहां से उन्हें कोनी स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रेफर किया गया।
परिजनों के अनुसार, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक कुमार ने जांच के बाद उनके हार्ट में ब्लॉकेज होने की जानकारी दी। इसके बाद एंजियोग्राफी कर एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी गई।
परिजनों का कहना है कि इसके बाद सुखम बाई को वापस श्रीराम केयर हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉ. अभिषेक कुमार ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे।
बेटी ने की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
मृत महिला की बेटी संगीता साहू ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे अपनी मां को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
संगीता साहू ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही, दोषी पाए जाने वाले डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग भी उठाई है।
अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को नकारा
दूसरी ओर, श्रीराम केयर हॉस्पिटल प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही के आरोपों को गलत बताया है। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि परिवार की सहमति के बाद ही ऑपरेशन किया गया था।
हालांकि, महिला की मौत के कारणों और इलाज की पूरी प्रक्रिया को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले में अपना पक्ष रखा गया है, जबकि परिजन उपचार में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
महिला की मौत के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की सूचना मिलने पर सिविल लाइन सीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया।
फिलहाल, सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अस्पताल प्रबंधन की ओर से इलाज से जुड़े दस्तावेज भी सौंपे गए हैं। जांच के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों और महिला की मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बेटी ने की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
मृत महिला की बेटी संगीता साहू ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे अपनी मां को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
संगीता साहू ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही, दोषी पाए जाने वाले डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग भी उठाई है।
अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को नकारा
दूसरी ओर, श्रीराम केयर हॉस्पिटल प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही के आरोपों को गलत बताया है। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि परिवार की सहमति के बाद ही ऑपरेशन किया गया था।
![]() |
| बिलासपुर के श्रीराम केयर हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। |
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, इलाज से संतुष्ट नहीं होने पर परिजनों ने FIR दर्ज कराई है। प्रबंधन ने पुलिस को इलाज से संबंधित सभी दस्तावेज सौंप दिए हैं।