रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, ₹200 का सिक्का होगा जारी; बस्तर दशहरा में भी होंगी शामिल

छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचीं।
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति सीधे लोकभवन रवाना हुईं और वहां पहुंचीं।

राष्ट्रपति अपने रायपुर प्रवास के दौरान शदाणी दरबार की पंचम पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम दोपहर 12:45 बजे निर्धारित है। इस अवसर पर उनके हाथों 200 रुपये का स्मारक सिक्का और माता साहिब हासी देवी की स्मृति में डाक टिकट जारी किया जाएगा।

स्मारक सिक्के में चांदी, तांबा और निकल का मिश्रण

माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में जारी होने वाला स्मारक सिक्का करीब 35 ग्राम वजनी है। इसे चांदी, तांबे और निकल के मिश्रण से तैयार किया गया है। सिक्के के साथ जारी होने वाला डाक टिकट भी माता साहिब हासी देवी की स्मृति को समर्पित होगा।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए लोकभवन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में राज्य के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

शुक्रवार को जगदलपुर पहुंचेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा दो दिनों का है। रायपुर में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह शुक्रवार को जगदलपुर जाएंगी।

जगदलपुर में राष्ट्रपति बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण परंपरा मुरिया दरबार में शामिल होंगी। इसके अलावा वह लालबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال