बालोद में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे टब में गिरी डेढ़ साल की बच्ची, मौत

बालोद जिले के डौंडीलोहारा के राजापारा में बच्ची की मौत से जुड़ी खबर
डौंडीलोहारा के राजापारा में डेढ़ साल की बच्ची की मौत के मामले की पुलिस जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा में एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी, तभी वह पानी से भरे टब में गिर गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में डौंडीलोहारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना नगर पंचायत डौंडीलोहारा के राजापारा इलाके की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता लक्की ठाकुर किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। उस समय घर में बच्ची की मां, दादी, बड़ी मम्मी और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। बच्ची आंगन में खेल रही थी, जबकि परिवार के सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे।

कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर बच्ची पर पड़ी, तब वह पानी से भरे टब में थी और छटपटा रही थी। इसके बाद परिवार के लोग उसे तुरंत डौंडीलोहारा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से परिवार में शोक छा गया है। बच्ची की अचानक मौत से उसके माता-पिता सदमे में हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। राजापारा इलाके में भी इस घटना के बाद दुख का माहौल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद डौंडीलोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال