राजनांदगांव में चार्जिंग के बाद ई-स्कूटर में अचानक लगी आग, 10 मिनट में जलकर खाक

राजनांदगांव में चार्जिंग के बाद जला ई-स्कूटर
राजनांदगांव के कमल टॉकीज चौक के पास आग लगने के बाद जला ई-स्कूटर।
राजनांदगांव में कमल टॉकीज चौक के पास चार्जिंग के बाद एक ई-स्कूटर में अचानक आग लग गई। स्कूटर को चार्जिंग पूरी होने के बाद बाहर निकाला गया था, तभी उसमें असामान्य आवाज सुनाई दी और कुछ ही देर में धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं तेज आग में बदल गया।

घटना सोनी डेयरी के संचालक महेश सोनी के ई-स्कूटर से जुड़ी है। बताया गया कि बैटरी डिस्चार्ज होने के बाद स्कूटर को चार्जिंग पर लगाया गया था। चार्जिंग पूरी होने के बाद वाहन को बाहर निकालते समय यह परेशानी सामने आई।

स्कूटर से धुआं निकलता देख आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए और दूरी बना ली। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और करीब 10 मिनट के भीतर पूरी स्कूटी जलकर खाक हो गई।

आग बुझने के बाद वाहन का केवल ढांचा बचा दिखाई दिया। घटना के समय आसपास काफी लोग मौजूद थे, लेकिन समय रहते दूरी बना लेने के कारण किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

ई-स्कूटर में आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। वाहन मालिक ने घटना की जानकारी संबंधित कंपनी को दे दी है। आग बैटरी, चार्जिंग सिस्टम या किसी अन्य तकनीकी कारण से लगी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

चार्जिंग पूरी होने के तुरंत बाद हुई इस घटना ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की सुरक्षा और उसके बैटरी व चार्जिंग सिस्टम से जुड़े पहलुओं पर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल घटना के कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال