• विज्ञापन •
CG Janwani Advertisement

बारिश से बचने झोपड़ी में रुके थे लोग, अचानक गिरी बिजली; 3 की मौत और 3 घायल

महुदा गांव में आकाशीय बिजली गिरने की घटना के बाद का दृश्य
महुदा गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत और तीन घायल हुए।
जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा गांव में झोपड़ी पर बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम मौसम अचानक बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। उस समय कुछ लोग बाड़ी में काम कर रहे थे। बारिश से बचने के लिए वे एक झोपड़ी में जाकर रुक गए थे। इसी दौरान झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई।

बिजली की चपेट में आने से नरेश खैरवार, रामभरोश पटेल और तुलसी राम पटेल की मौत हो गई। वहीं अंजू पटेल, दुलारा बाई पटेल और बैशाखू घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बलौदा तहसीलदार को तत्काल महुदा गांव भेजा। प्रशासनिक टीम ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

अस्पताल में डॉक्टरों की जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित किया गया। कलेक्टर ने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की ओर से मृतकों के परिवारों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को तत्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है।

हादसे में नरेश खैरवार, पिता रामू खैरवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी महुदा, थाना बलौदा की मौत हुई है। उनके अलावा रामभरोश पटेल, पिता कंश राम पटेल, उम्र 32 वर्ष और तुलसी राम पटेल, पिता बेदराम पटेल, उम्र 51 वर्ष की भी जान गई।

घायलों में अंजू पटेल, पति रामभरोश पटेल, उम्र 26 वर्ष, दुलारा बाई पटेल, पति तुलसी पटेल, उम्र 46 वर्ष और बैशाखू, पिता रामू खैरवार, उम्र 32 वर्ष शामिल हैं।

हादसे के बाद महुदा गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से घायलों के उपचार और मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post
• विज्ञापन •
CG Janwani Advertisement
• विज्ञापन •
CG Janwani Advertisement

نموذج الاتصال