![]() |
| लिटियाखार गांव में बाइक पेड़ से टकराने के बाद दो नाबालिगों की मौत। |
जानकारी के मुताबिक करण बाइक चला रहा था, जबकि राजा पीछे बैठा था। दोनों तिवरता से लिटियाखार की ओर लौट रहे थे। गांव के पास एक मोड़ पर बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और पेड़ से जा टकराई।
टक्कर के बाद दोनों नाबालिगों को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दीपका पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने मौके से हीरो डीलक्स बाइक क्रमांक CG 12 BQ 4982 को कब्जे में लिया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों नाबालिग हेलमेट नहीं पहने हुए थे और बाइक तेज रफ्तार में थी। उनके अनुसार मोड़ पर बाइक के अनियंत्रित होने के बाद वह सीधे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
देर रात होने के कारण दोनों शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। शनिवार सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन न दें और बाइक चलाते समय हेलमेट सहित यातायात नियमों का पालन करें।
