भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की बड़ी कोशिश, 100 किलो कॉपर केबल के साथ 5 गिरफ्तार

भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी मामले में गिरफ्तार पांच आरोपी
भिलाई स्टील प्लांट से करीब 100 किलो स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने की कोशिश के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार।
भिलाई स्टील प्लांट में करीब 100 किलो स्क्रैब कॉपर केबल चोरी कर उसे कार से बाहर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। 3 सितंबर को प्लांट परिसर में हुई इस घटना में CISF जवानों ने आरोपियों को पकड़ लिया। मामले की जांच के बाद भिलाई भट्ठी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

CISF की ओर से थाना भिलाई भट्ठी में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोग प्लांट परिसर में प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर केबल को कार के जरिए बाहर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस जांच के दौरान हरीश बाग, प्रेम बंजारे, दीपक ठाकुर, अंकुश ठाकुर और प्रीतम कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में इनकी चोरी की घटना में संलिप्तता सामने आई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैब कॉपर केबल चोरी कर कार के जरिए बाहर ले जाने की योजना बनाई थी। प्लांट के अंदर केबल को एक जगह इकट्ठा करने के बाद उसे कार में लोड किया जा रहा था।

इसी दौरान प्लांट की सुरक्षा में तैनात CISF जवानों की नजर आरोपियों पर पड़ गई। इसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनके बताए स्थान से 100 किलो स्क्रैब कॉपर केबल बरामद की। पुलिस के अनुसार, बरामद केबल की कीमत करीब 50 हजार रुपये है।

इसके अलावा घटना में इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इन मोबाइल फोन की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल करीब 80 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को 4 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में हरीश बाग उम्र 24 वर्ष, दीपक ठाकुर उम्र 24 वर्ष, प्रेम बंजारे उर्फ गुड्डू उम्र 25 वर्ष, अंकुश ठाकुर उर्फ नौउवा उम्र 20 वर्ष और प्रीतम कुमार उर्फ पंचू उम्र 31 वर्ष शामिल हैं। सभी आरोपी दुर्ग जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की पूरी घटना और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال