![]() |
| इंदिरा मार्केट स्थित अग्रवाल मिष्ठान भंडार के गोदाम में खाद्य विभाग की जांच और सैंपल कार्रवाई। |
जांच के दौरान अधिकारियों ने गोदाम परिसर का भौतिक निरीक्षण किया। टीम ने वहां मिठाई निर्माण में इस्तेमाल हो रही खाद्य सामग्रियों और तैयार मिठाइयों की स्थिति की भी जांच की।
शिकायतों के आधार पर की गई इस कार्रवाई में गोदाम के भीतर स्वच्छता को लेकर कई खामियां सामने आने की बात अधिकारियों ने कही। इसके बाद संदेह के आधार पर खाद्य सामग्रियों के कई नमूने सील किए गए।
खाद्य विभाग के अनुसार इन सैंपलों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जांचे गए नमूने निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।
अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि नमूनों में मिलावट या अमानक तत्व पाए जाते हैं, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र नेले ने कहा कि खाद्य पदार्थों की शुद्धता और निर्माण स्थल की स्वच्छता को लेकर समझौता नहीं किया जाएगा। उनके मुताबिक शिकायत के आधार पर गोदाम का भौतिक सत्यापन किया गया और खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए गए हैं।
फिलहाल कार्रवाई का अगला चरण लैब रिपोर्ट पर निर्भर है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य विभाग मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा।
