![]() |
| सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। |
पुलिस ने मौके पर मिली युवतियों की भूमिका और संलिप्तता की जांच की। इसके बाद करीब 7 से 8 युवतियों के खिलाफ बाउंड ओवर यानी मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई। स्पा सेंटर के संचालक से भी बाउंड ओवर भरवाया गया है।
भिलाई नगर सीएसपी निशांत पाठक ने कहा कि शहर में स्पा सेंटर की आड़ में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य की पुष्टि नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार, भविष्य में यदि इस सेंटर में किसी तरह की अनैतिक या अवैध गतिविधि सामने आती है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। संचालक और वहां मौजूद युवतियों को भी भविष्य में किसी अवैध गतिविधि में शामिल नहीं होने की हिदायत दी गई है।
यह कार्रवाई ASP सिटी शोभराज अग्रवाल के निर्देश पर की गई। पुलिस टीम में CSP निशांत पाठक, DSP (IUCAW) भारती मरकाम की टीम, सुपेला थाना प्रभारी SN सिंह और स्मृति नगर चौकी प्रभारी अमित अंडानी शामिल रहे।
पुलिस ने कहा है कि शहर में ऐसे स्थानों पर चेकिंग और निगरानी जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद अन्य स्पा सेंटरों की निगरानी बढ़ाए जाने की संभावना भी जताई गई है।
