दीपावली पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को बांटी मिठाई

दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस और यातायात पुलिस के जवानों को मिठाई और उपहार देते मंत्री गजेन्द्र यादव
मंत्री गजेन्द्र यादव ने दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस और यातायात पुलिस के जवानों से मुलाकात कर मिठाई और उपहार भेंट किए।
रायपुर। दीपावली के मौके पर जब लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मना रहे हैं, तब पुलिस और यातायात पुलिस के जवान प्रदेश की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। ऐसे ही जवानों के प्रति सम्मान और आभार जताने के लिए प्रदेश के मंत्री गजेन्द्र यादव ने एक खास पहल की।

रायपुर से दुर्ग जाते समय मंत्री गजेन्द्र यादव ने रास्ते में कई चौक-चौराहों पर अपना काफिला रुकवाया। यहां उन्होंने ड्यूटी कर रहे पुलिस और यातायात पुलिस के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई के साथ उपहार भेंट कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

अचानक मंत्री को अपने बीच देखकर ड्यूटी पर तैनात जवान भी अभिभूत नजर आए। गजेन्द्र यादव ने उनसे आत्मीयता से बातचीत की और उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण तथा सेवाभाव की सराहना की।

इस दौरान मंत्री यादव ने कहा कि त्योहारों के समय जब लोग अपने परिवार के साथ खुशियां मनाते हैं, तब पुलिस के जवान अपनी खुशियों और परिवार से समय निकालकर प्रदेशवासियों की सुरक्षा में लगे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों की यह सेवा और समर्पण समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में उनका सम्मान करना और उनके साथ त्योहार की खुशियां बांटना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मंत्री गजेन्द्र यादव की इस पहल के जरिए दीपावली के अवसर पर ड्यूटी निभा रहे पुलिस और यातायात पुलिस के जवानों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال