![]() |
| दुर्ग के पुलगांव में ढाबा कर्मचारी से मारपीट और लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। |
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलगांव थाना क्षेत्र के एक ढाबे में काम करने वाले 19 वर्षीय युवक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात सामने आई है। आरोप है कि चार लोगों ने बातचीत करने के बहाने युवक को ढाबे के पीछे बुलाया और वहां हाथ-मुक्कों व डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसकी जेब में रखे 8500 रुपए नकद और करीब 10 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन लूटकर आरोपी फरार हो गए।
मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, घटना में शामिल एक नाबालिग को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
बातचीत के बहाने ढाबे के पीछे बुलाया
पुलिस के मुताबिक, घटना 7 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे की है। राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम इंदावानी निवासी चुनेंद्र साहू उर्फ बंटी (19) पुलगांव क्षेत्र के एक ढाबे में काम करता है।
घटना के समय युवक ढाबे पर अपने काम में लगा हुआ था। इसी दौरान चार आरोपी वहां पहुंचे और बातचीत करने के बहाने उसे ढाबे के पीछे बुला लिया। युवक उनके साथ पीछे पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
पैसों का विरोध करने पर की मारपीट
आरोप है कि ढाबे के पीछे पहुंचने के बाद आरोपियों ने युवक से पैसों की मांग की। जब उसने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसके साथ हाथ-मुक्कों और डंडे से मारपीट की।
इसी दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार दिखाकर युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी उसकी जेब में रखे 8500 रुपए नकद और मोबाइल फोन छीनकर वहां से भाग गए।
पुलगांव नदी के पास पुलिस ने पकड़ा
वारदात के बाद पीड़ित युवक ने पुलगांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस टीम को आरोपियों के पुलगांव नदी के पास मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया।
पूछताछ और जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही से करीब 10 हजार रुपए कीमत का लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया।
तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा
पुलिस ने इस मामले में रोशन विश्वकर्मा (24), निवासी गायत्री मंदिर के पीछे पुलगांव, संजय तिवारी (25), निवासी शीतला पारा पुलगांव और सोमेश्वर साहू (25), निवासी बजरंग चौक पुलगांव को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, मामले में शामिल एक अपचारी बालक को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने युवक को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की और हथियार दिखाकर नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया था। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।