![]() |
| छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश की तारीख बदलकर 20 नवंबर निर्धारित की है। |
इससे पहले राज्य सरकार ने 9 नवंबर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद स्थानीय छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया।
सरकार के नए आदेश के अनुसार, पहले निर्धारित 9 नवंबर की स्थानीय छुट्टी को बदलकर अब 20 नवंबर कर दिया गया है। यह अवकाश रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के लिए निर्धारित किया गया है।
इस फैसले के बाद देवउठनी एकादशी के अवसर पर इन क्षेत्रों के सरकारी कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में छुट्टी की संशोधित तारीख स्पष्ट की गई है।

