कवर्धा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची अफरा-तफरी; सभी की हालत स्थिर

कवर्धा में दामापुर और कापादाह के पास सनराइज पब्लिक स्कूल की बस पलटने की घटना
कवर्धा में बच्चों को घर छोड़ने जा रही सनराइज पब्लिक स्कूल की बस पलट गई। घायल बच्चों की हालत स्थिर बताई गई है।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में ग्राम दामापुर और कापादाह के पास सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की बस अचानक पलट गई। बस में सवार बच्चे स्कूल से अपने घर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और डायल 112 की मदद से घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पंडरिया पहुंचाया गया।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। चिकित्सकों के अनुसार, सभी बच्चों की हालत स्थिर है। घटना की जानकारी बच्चों के परिजनों को भी दे दी गई है।

स्टेयरिंग जाम होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में बस का स्टेयरिंग अचानक जाम होने की आशंका जताई गई है। बताया गया है कि इसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस पलट गई।

हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال