![]() |
| दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में कार में आग लगने की घटना। |
जानकारी के अनुसार नलिन कुमार लुनिया की कार क्रमांक CG 07 BH 9100 में अचानक आग लगी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन कार्यालय दुर्ग से एक दमकल वाहन और टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया।
अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने तक आग पूरी कार को अपनी चपेट में ले चुकी थी। टीम ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक दमकल वाहन के पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
समय रहते आग बुझने से इसे आसपास फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि आगजनी में कई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है।
आग लगने के वास्तविक कारणों की फिलहाल जानकारी नहीं मिली है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार राउटे के मार्गदर्शन में दल प्रभारी धन्नू यादव के नेतृत्व में टीम ने रेस्क्यू और फायर फाइटिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में अग्निशमन कर्मचारी नरोत्तम टंडन, धर्मेंद्र कुमार, पवित्र और भीषण शामिल रहे।
फिलहाल मामले में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
