• Advertisement •
CG Janwani Advertisement

BSP के अंदर बना रहे थे केबल की गठरी, 100 किलो कॉपर लेकर निकलने से पहले CISF ने पकड़े 4 आरोपी

भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी मामले से संबंधित तस्वीर
भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैब कॉपर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार।
भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी का मामला सामने आया है। प्लांट परिसर से स्क्रैब कॉपर केबल की गठरी बनाकर मोटरसाइकिल से बाहर निकलने की कोशिश के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने आरोपियों को पकड़ लिया। मामले में भिलाई भट्ठी पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक नाबालिग भी पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में कुल 100 किलो स्क्रैब कॉपर केबल बरामद की गई है। चोरी में इस्तेमाल एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने बरामद केबल की कीमत करीब 96 हजार 100 रुपये और मोटरसाइकिल की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई है।

29 सितंबर को CISF की ओर से भिलाई भट्ठी थाने में चोरी के दो अलग-अलग मामले दर्ज कराए गए। पहले मामले में 60 किलो स्क्रैब कॉपर केबल प्लांट से बाहर ले जाने की कोशिश की जा रही थी, जबकि दूसरे मामले में 40 किलो केबल ले जाने का प्रयास किया गया।

दोनों घटनाओं में सुरक्षा बल ने आरोपियों को पकड़ लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद भिलाई भट्ठी पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बीएसपी परिसर के अंदर अलग-अलग जगहों से स्क्रैब कॉपर केबल इकट्ठा कर रहे थे। इसके बाद केबल को एक जगह लाकर गठरी बनाई जाती थी और मोटरसाइकिल की मदद से उसे प्लांट से बाहर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, बाहर निकलने से पहले ही सुरक्षा में तैनात CISF की नजर आरोपियों पर पड़ गई और उन्हें पकड़ लिया गया। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से दोनों मामलों में चोरी की गई केबल बरामद हुई।

मामले में पुलिस ने दुर्गेश जोशी, अजय सोनवाने, जोसेफ बाघ और हितेष कुमार देशमुख को गिरफ्तार किया है। दुर्गेश जोशी और अजय सोनवाने स्टेशन मरोदा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। जोसेफ बाघ उतई के जोरातराई क्षेत्र और हितेष कुमार देशमुख बालोद जिले के खप्पड़वाड़ा का निवासी बताया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के साथ एक अपचारी बालक को भी पकड़ा है। दोनों मामलों में बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच जारी है।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post
• Advertisement •
CG Janwani Advertisement

نموذج الاتصال