दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती; जानें पूरा मामला

दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कलेक्टर अभिजीत सिंह से जुड़ी खबर
पेट दर्द की शिकायत के बाद दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कलेक्टर अभिजीत सिंह का इलाज जारी है।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कलेक्टर अभिजीत सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट दर्द की शिकायत होने पर गुरुवार दोपहर वह अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच और क्लिनिकल परीक्षण के बाद उन्हें भर्ती होने की सलाह दी, जिसके बाद उनका उपचार शुरू कर दिया गया।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कलेक्टर अभिजीत सिंह को ICU में रखा गया है। शुरुआती जांच में पेट से जुड़ी बीमारी का पता चला है। फिलहाल उनकी आवश्यक जांच की जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

जानकारी के मुताबिक, मौसमी बीमारी के बीच पेट दर्द की परेशानी होने पर कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर ऑन-ड्यूटी डॉक्टर से परामर्श लिया था। चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया।

इस घटनाक्रम पर दुर्ग जिला अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन और बाद में CMHO रहे डॉ. अजय दानी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले दुर्ग में इन पदों पर सेवाएं देने के दौरान उनके अनुभव के आधार पर, किसी कलेक्टर के जिला अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी पहली बार सामने आई है।

डॉ. अजय दानी के मुताबिक, जिला अस्पताल में कलेक्टर के उपचार से आम लोगों का सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं पर भरोसा बढ़ सकता है।

फिलहाल कलेक्टर अभिजीत सिंह की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई विस्तृत मेडिकल बुलेटिन सामने नहीं आया है। उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। उनकी सेहत को लेकर आगे की स्थिति आवश्यक जांच और चिकित्सकीय आकलन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال