भाजपा उतई मंडल की बैठक में बूथ मजबूती पर मंथन, चिरपोटी में जुटे मचांदूर शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता

ग्राम चिरपोटी में आयोजित भाजपा उतई मंडल के मचांदूर शक्ति केंद्र की बैठक
ग्राम चिरपोटी में भाजपा उतई मंडल के मचांदूर शक्ति केंद्र की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के उतई मंडल के अंतर्गत मचांदूर शक्ति केंद्र की बैठक ग्राम चिरपोटी में आयोजित की गई। यह बैठक लोकेश्वर चंद्राकर के निवास पर संपन्न हुई। इसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, बूथ पर मन की बात कार्यक्रम और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा उतई मंडल के महामंत्री प्रवीण यदु, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू तथा सेवा सहकारी समिति रिसामा के अध्यक्ष लोकेश्वर चंद्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में शक्ति केंद्र के संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ कमेटी के सदस्य और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर पर अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।
ग्राम चिरपोटी में आयोजित भाजपा उतई मंडल के मचांदूर शक्ति केंद्र की बैठक
ग्राम चिरपोटी में भाजपा उतई मंडल के मचांदूर शक्ति केंद्र की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
बैठक में ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक फलेंद्र सिंह राजपूत और सह-संयोजक लेखराम साहू के साथ सोमन साहू, ओमन लाल साहू, नवाब खान, संतोष साहू, अशोक देवांगन, ललित देवांगन, इमरान खान, नितेश साहू, घनश्याम साहू, धर्मेंद्र साहू, रामरतन मेश्राम, राजकुमार निषाद, इन्द्रांत साहू, घाना साहू, योगेंद्र साहू, लेखराम यादव, गिरधर सिंह, द्वारिका साहू, डिगेश साहू और कमलनारायण सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में शक्ति केंद्र के सभी बूथ अध्यक्षों, बूथ कमेटी सदस्यों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने से जुड़े विषय बैठक के प्रमुख केंद्र में रहे।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال