![]() |
| बालोद Acid Attack मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। |
पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे युवती लाइब्रेरी से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान उस पर एसिड फेंका गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने युवती की आवाज सुनकर मदद की और उसके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमों को जांच में लगाया गया। उप पुलिस अधीक्षक विनय साहू के नेतृत्व में विशेष टीम ने संदिग्धों से पूछताछ की और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
जांच के दौरान बालोद शहर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। पुलिस के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच यश सोनकर तक पहुंची। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक यश ने युवती के साथ प्रेम संबंध होने की बात बताई।
पुलिस का कहना है कि युवती किसी अन्य व्यक्ति से संबंध और शादी के लिए तैयार नहीं थी। इससे नाराज होकर यश ने अपने स्कूल के दोस्त करण कुंजाम के साथ मिलकर कथित तौर पर युवती पर हमला करने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार, इस योजना पर करीब तीन महीने पहले काम शुरू किया गया था और यश लगातार युवती को मनाने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस जांच के मुताबिक, यश ने 26 सितंबर को करण को बालोद बुलाया था। अगले दिन दोनों ने एसिड खरीदा और गणेश झांकी के दौरान युवती पर हमला करने की योजना बनाई। हालांकि, उस समय पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दोनों ने वारदात को अंजाम नहीं दिया और बाद में दूसरे मौके का इंतजार किया।
पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर को लाइब्रेरी से लौटते समय करण ने यश के कथित निर्देश पर युवती पर एसिड फेंका। हमले के बाद करण तांदुला बांध की ओर भाग गया। पुलिस के मुताबिक, वहां से उसने लिफ्ट लेकर झलमला और मरकाटोला के रास्ते चारामा जाने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने उसकी तलाश करते हुए उसे कोंडागांव से हिरासत में लिया।
पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की। उनके मेमोरेण्डम के आधार पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एसिड और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में यश कुमार सोनकर (20), निवासी नेवारीकला, जिला बालोद और करण कुंजाम (20), निवासी भैरमगढ़, जिला बीजापुर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बालोद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि महिलाओं और युवतियों का पीछा करने, धमकी देने या परेशान करने जैसी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। पुलिस के मुताबिक, ऐसी किसी भी जानकारी की सूचना तत्काल पुलिस को देने से समय रहते कार्रवाई की जा सकती है।