• Advertisement •
CG Janwani Advertisement

रायपुर में ऑयल गिरने का झांसा देकर रुकवाई कार, कारोबारी का बैग लेकर फरार हुए आरोपी

फाफाडीह ओवरब्रिज के पास कारोबारी की कार से बैग चोरी का मामला
रायपुर के फाफाडीह ओवरब्रिज के पास कारोबारी की कार से बैग चोरी की जांच कर रही पुलिस।
रायपुर में कारोबारी की कार से बैग चोरी का मामला सामने आया है। घटना 24 सितंबर की सुबह करीब 11.40 बजे फाफाडीह ओवरब्रिज के पास हुई, जहां ऑयल गिरने का झांसा देकर कारोबारी को कार रोकने के लिए कहा गया। इसी दौरान उनकी कार से ब्राउन रंग का बैग चोरी कर लिया गया।

शिकायतकर्ता की पहचान नेचर सिटी अमलीडीह निवासी कौस्तुभ धर्माधिकारी के रूप में हुई है। वह रावाभाठा स्थित कैप्स आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक हैं। घटना के समय वह अपनी कार नंबर CG04PS7590 से घर से ऑफिस जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, फाफाडीह ओवरब्रिज के पास एक युवक ने कारोबारी को बताया कि उनकी कार के बोनट के सामने ऑयल गिर रहा है। कुछ दूरी आगे जाने के बाद एक अन्य युवक ने भी उन्हें इसी तरह की बात बताई।

इसके बाद कारोबारी ने कार को यू-टर्न लेकर सड़क किनारे खड़ा किया और सर्विस सेंटर में फोन किया। सर्विस सेंटर की ओर से बोनट की फोटो भेजने के लिए कहा गया। कारोबारी कार से उतरकर बोनट की फोटो खींचने लगे।

इसी दौरान अज्ञात आरोपी कार से ब्राउन रंग का बैग लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब कारोबारी कार में वापस लौटे तो उन्हें बैग नहीं मिला।
पुलिस के अनुसार, बैग में 25 हजार रुपये नकद, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा की चेकबुक, बैंक से संबंधित कागजात, ऑफिस के दस्तावेज और चाबियां रखी थीं।

घटना के बाद कारोबारी ने अपने परिचित प्रशांत सुब्रमण्या और शारदाचरण पटेल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने गंज थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फाफाडीह ओवरब्रिज और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उपलब्ध फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post
• Advertisement •
CG Janwani Advertisement

نموذج الاتصال