![]() |
| कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित। |
यातायात का दबाव कम करने और वाहनों की आवाजाही सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। रायपुर की ओर जाने वाले वाहन चालकों से प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश से बचने और निर्धारित डायवर्जन का पालन करने की अपील की गई है।
राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों के लिए अंजोरा बाईपास से पुलगांव चौक, अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव (एम), मोतीपुर और अमलेश्वर होते हुए रायपुर जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है।
बालोद से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव (एम), मोतीपुर और अमलेश्वर होते हुए रायपुर जाने की सलाह दी गई है।
ट्रांसपोर्ट नगर और भिलाई से रायपुर जाने वाले वाहनों के लिए अहिरवारा मोड़, कुम्हारी, मुरमुंडा चौक, कोचेबंद, मलपुरी कला, भालेसर, कंडरका चौक, पथरीडी उरला और बिरगांव होते हुए रायपुर जाने का वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है।
भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के लिए उतई, सेलूद, फंडा और मोतीपुर मार्ग का उपयोग करने की व्यवस्था बताई गई है।
यातायात पुलिस ने लोगों से रायपुर की ओर यात्रा से पहले पर्याप्त समय लेकर निकलने की अपील की है। साथ ही वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और मौके पर लागू डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने को कहा गया है।
जलभराव से प्रभावित चंदनडीह क्षेत्र में अनावश्यक रूप से प्रवेश नहीं करने की भी अपील की गई है, ताकि यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।
