![]() |
| बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में विवाद के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। |
जानकारी के मुताबिक, मैट्रिक्स चौक निवासी ओम दिवाकर और सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाइगर आसपास रहते थे। दोनों के बीच पहले से विवाद होने की बात सामने आई है। रविवार रात ओम अपने साथियों के साथ घर के पास खड़ा था, तभी सुनील अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा।
दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद गाली-गलौज शुरू हुई। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से हाथ-मुक्के और लाठी-डंडों से हमला किया गया। इसी दौरान ओम दिवाकर पर चाकू से हमला हुआ और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया।
हमले के बाद आरोपी पक्ष के लोग वहां से भागने लगे। ओम के साथियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास पूछताछ के बाद सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाइगर को पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
घटना फदहाखार जंगल के पास हुई थी। पुलिस ने जांच और मौके से साक्ष्य जुटाने को ध्यान में रखते हुए रात में शव को नहीं उठवाया। अंधेरा होने के कारण रात में फोरेंसिक जांच नहीं हो सकी। सोमवार सुबह फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक ओम दिवाकर और आरोपी सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाइगर दोनों सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के आदतन बदमाश बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज रहे हैं और दोनों पहले जेल भी जा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले तत्कालीन थाना प्रभारी और प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी ने दोनों को हथियार लेकर घूमते हुए पकड़ा था। इसके बाद दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया था। Source के मुताबिक, दोनों कुछ समय पहले जमानत पर बाहर आए थे।
फिलहाल पुलिस हत्या की घटना की जांच कर रही है और पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में घटना के दौरान मौजूद अन्य लोगों और विवाद से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।