![]() |
| साजा थाना क्षेत्र में 4 भैंसों के परिवहन के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। |
पुलिस के मुताबिक, पिकअप वाहन के आगे दो मोटरसाइकिलों से 4 लोग पायलेटिंग कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद कोदवा निवासी गणेश वैष्णव अपने गौवंश सेवक साथियों के साथ ग्राम परपोड़ा और मोहभट्ठा के बीच स्थित पुल के पास पहुंचे और संदिग्ध वाहन का इंतजार किया।
कुछ देर बाद पिकअप क्रमांक CG 04 NZ 5877 वहां पहुंची। वाहन में 4 भैंसों के साथ चालक लक्ष्मण मेरावी और अन्य लोग सवार थे। इसी दौरान आगे CG 08 AT 2715 और डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 09 JN 7515 पर 4 लोग पायलेटिंग करते मिले।
मवेशियों के परिवहन से जुड़े वैधानिक दस्तावेज मांगे जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। शिकायत के अनुसार, भैंसों को पर्याप्त चारा-पानी के बिना क्रूरतापूर्वक परिवहन कर कत्लखाने ले जाया जा रहा था। इसके बाद पिकअप वाहन और मवेशियों को साजा थाने लाया गया।
लिखित शिकायत के आधार पर साजा पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) (घ) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने धनीराम मेरावी, राकेश मेरावी, लेखू मेरावी, भारत मरकाम, राजकुमार मेरावी, लक्ष्मण मेरावी और मनीष राज मेरावी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है।
पुलिस ने 4 भैंसों की कीमत करीब 44 हजार रुपए, पिकअप वाहन की कीमत 2.50 लाख रुपए, मोटरसाइकिल CG 08 AT 2715 की कीमत 30 हजार रुपए और मोटरसाइकिल CG 09 JN 7515 की कीमत 15 हजार रुपए आंकी है। इस तरह जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 39 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार मेरावी उम्र 32 वर्ष, धनीराम मेरावी उम्र 55 वर्ष, लेखू मेरावी उम्र 25 वर्ष, भारत मरकाम उम्र 46 वर्ष और राकेश मेरावी उम्र 22 वर्ष शामिल हैं। ये सभी बहेराखार, थाना रेंगाखार, जिला कबीरधाम के निवासी बताए गए हैं।
वहीं लक्ष्मण मेरावी उम्र 27 वर्ष और मनीष राज मेरावी उम्र 18 वर्ष निवासी पंडरिया, थाना रेंगाखार, जिला कबीरधाम बताए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को 30 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में साजा थाना प्रभारी निरीक्षक जनक साहू, थाना स्टाफ और गौवंश सेवकों की भूमिका रही।