![]() |
| खारुन नदी पुल पर डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग पर अटकी पायल बस। |
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस रायपुर की ओर से दुर्ग जा रही थी। खारुन पुल पर पहुंचने के बाद चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस सड़क के किनारे की ओर गई और डिवाइडर से टकराने के बाद उसका अगला हिस्सा पुल की रेलिंग पर अटक गया।
बस रेलिंग तोड़कर नदी में गिरने से बच गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकलने में मदद की।
बस के पुल पर फंस जाने से रायपुर-दुर्ग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसके चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया। बताया गया है कि इस मार्ग से रोजाना करीब डेढ़ लाख वाहनों की आवाजाही होती है।
हादसे को लेकर पुलिस कार्रवाई का मामला भी सामने आया है। घटना दुर्ग और रायपुर जिले की सीमा पर हुई है। इसी वजह से दोनों जिलों की पुलिस के बीच कार्रवाई की जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
शुक्रवार शाम तक हादसे के मामले में एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई थी। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू होने की भी जानकारी उपलब्ध नहीं थी।
