![]() |
| Bilaspur के भारतीय नगर इलाके में G-Pay के जरिए 1.16 लाख रुपये ट्रांसफर होने का मामला सामने आया। |
गोपाल पटेल के अनुसार अचानक उनका मोबाइल हैक हो गया था। इसी दौरान मोबाइल में संचालित G-Pay के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में लेन-देन किया गया। कुछ समय बाद मोबाइल सामान्य होने पर उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की, तब ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में कुल 1.16 लाख रुपये के ट्रांसफर का पता चला।
घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन से संपर्क किया और साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सिविल लाइन थाने पहुंचकर उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और FIR दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा।
पीड़ित के मुताबिक पुलिस ने फिलहाल उनका आवेदन लिया है। अब वे मामले में अपराध दर्ज होने और आगे की साइबर जांच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
गोपाल पटेल ने पुलिस अधिकारियों से उन बैंक खातों की जांच कराने की मांग की है, जिनमें रकम ट्रांसफर हुई। उन्होंने संबंधित खाताधारकों और पूरे डिजिटल ट्रांजेक्शन की भी जांच की मांग की है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मोबाइल किस तरीके से हैक हुआ और रकम ट्रांसफर करने में किन लोगों की भूमिका रही। इन बिंदुओं पर स्थिति पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
